सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Celebrating the victory, people took to the streets of Haldwani city after winning the T20 World Cup

जीत का जश्न: टी-20 विश्वकप जीतने पर हल्द्वानी शहर की सड़कों पर उतरे लोग, चक दे इंडिया और भारत माता की जय के लग

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 09 Mar 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही हल्द्वानी में जश्न का माहौल बन गया। देर रात शहर के बाजारों और कॉलोनियों और मुख्य चौराहों पर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया। 

Celebrating the victory, people took to the streets of Haldwani city after winning the T20 World Cup
हल्द्वानी, सिंधी चौराहे पर, भारत के टी 20 वर्ल्ड जीतने की खुशी में आतिशबाजी करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत की खबर मिलते ही हल्द्वानी शहर जश्न में डूब गया। देर रात अचानक पटाखों की तेज आवाजें सुनाई दीं तो कई लोग घरों में सोए हुए थे, लेकिन पटाखों की गूंज के साथ ही सभी समझ गए कि भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में जीत हासिल कर ली है। इसके बाद शहर के कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे को बधाई देने लगे।

Trending Videos

शाम करीब 7 बजे से शुरू हुए इस मुकाबले को देखने के लिए शहर के लोग अपने घरों, दुकानों और रेस्टोरेंट में टीवी के सामने बैठे रहे। कई युवा और क्रिकेट प्रेमी पूरे मैच के दौरान मोबाइल फोन पर लाइव मैच देखते हुए उससे चिपके रहे। जैसे-जैसे मुकाबला रोमांचक होता गया, लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती गई और आखिरी गेंद तक सभी की नजरें स्क्रीन पर टिकी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच समाप्त होते ही हल्द्वानी के बाजारों, कॉलोनियों और मुख्य चौराहों पर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया। युवाओं ने तिरंगा लहराया और “भारत माता की जय” व “इंडिया-इंडिया” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। लोगों ने मोबाइल फोन के जरिए अपने मित्रों और रिश्तेदारों को कॉल कर बधाई दी और सोशल मीडिया पर भी जीत की खुशी साझा की।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्ति की। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन ने अपने करियर के बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, वहीं अभिषेक शर्मा भी अपनी पुरानी आक्रामक लय में लौटते हुए नजर आए। गेंदबाजी में भी भारत का दबदबा साफ दिखाई दिया। जसप्रीत बुमराह की तेज और सटीक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और बार-बार दबाव में आते गए।

मिनी स्टेडियम के क्रिकेट कोच त्रिलोक सिंह जीना ने भारतीय खिलाड़ियों और देशवासियों को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी।

भारत की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि आज टीम इंडिया इस जीत की पूरी हकदार थी। बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई और देशवासियों को खुशी का तोहफा दिया।-लक्ष्य राय चंदानी, रणजी खिलाड़ी, उत्तराखंड

अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ी क्रम को पूरी तरह धराशायी कर दिया। टीम इंडिया को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई।- वैभव मेहरा, युवा क्रिकेटर

 

संजू, अभिषेक और ईशान की शानदार बल्लेबाजी के साथ अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी ने भारत को विश्व विजेता बनाया। पूरी टीम ने एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन किया, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।-मयंक मिश्रा, रणजी खिलाड़ी, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed