{"_id":"69ae887fe2e8225f890f6c4f","slug":"video-call-to-raise-voice-against-violence-against-women-in-nainital-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का किया आह्वान
गायत्री जोशी
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:14 PM IST
Link Copied
नैनीताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में विमर्श संस्था की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई। संस्था की समन्वयक कंचन भंडारी ने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़े और वे अपने अधिकारों को समझें, इसके लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता हेमा कबडवाल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के विरोध में हमेशा आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में समानता और सम्मान तभी संभव है जब महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिले। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए और महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रतिभा गंगोला, मीना पाल, कामीनी पाल, हेमा कबड़वाल, चंपा मेहरा, गायत्री दरमवाल, भावना कुंवर, ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा,भारती मेहरा, कीर्ति आर्य समेत, मंजू, राधा, हंसी, सुमिरन, मुस्कान, किशन चंद्र बढानी व बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।