{"_id":"69ae883338fb8e877304aee9","slug":"video-the-echo-of-firecrackers-told-the-story-of-india-becoming-a-world-champion-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haldwani: पटाखों की गूंज ने बताई भारत के विश्व विजेता बनने की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: पटाखों की गूंज ने बताई भारत के विश्व विजेता बनने की कहानी
गायत्री जोशी
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:13 PM IST
Link Copied
टी20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत की खबर मिलते ही हल्द्वानी शहर जश्न में डूब गया। देर रात अचानक पटाखों की तेज आवाजें सुनाई दीं तो कई लोग घरों में सोए हुए थे, लेकिन पटाखों की गूंज के साथ ही सभी समझ गए कि भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में जीत हासिल कर ली है। इसके बाद शहर के कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे को बधाई देने लगे। शाम करीब 7 बजे से शुरू हुए इस मुकाबले को देखने के लिए शहर के लोग अपने घरों, दुकानों और रेस्टोरेंट में टीवी के सामने बैठे रहे। कई युवा और क्रिकेट प्रेमी पूरे मैच के दौरान मोबाइल फोन पर लाइव मैच देखते हुए उससे चिपके रहे। जैसे-जैसे मुकाबला रोमांचक होता गया, लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती गई और आखिरी गेंद तक सभी की नजरें स्क्रीन पर टिकी रहीं।
मैच समाप्त होते ही हल्द्वानी के बाजारों, कॉलोनियों और मुख्य चौराहों पर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया। युवाओं ने तिरंगा लहराया और “भारत माता की जय” व “इंडिया-इंडिया” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। लोगों ने मोबाइल फोन के जरिए अपने मित्रों और रिश्तेदारों को कॉल कर बधाई दी और सोशल मीडिया पर भी जीत की खुशी साझा की।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्ति की। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन ने अपने करियर के बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, वहीं अभिषेक शर्मा भी अपनी पुरानी आक्रामक लय में लौटते हुए नजर आए। गेंदबाजी में भी भारत का दबदबा साफ दिखाई दिया। जसप्रीत बुमराह की तेज और सटीक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और बार-बार दबाव में आते गए। मिनी स्टेडियम के क्रिकेट कोच त्रिलोक सिंह जीना ने भारतीय खिलाड़ियों और देशवासियों को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।