सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   International Women's Day was celebrated in Haldwani

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मातृशक्ति के आगे नतमस्तक हुए लोग, आत्मनिर्भरता और महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 09 Mar 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी मेंअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया और उनके योगदान को सराहा।

International Women's Day was celebrated in Haldwani
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था द्वारा महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और धार्मिक संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। कई संगठनों ने मातृशक्ति सम्मान समारोह, काव्य संध्या और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका पर जोर दिया।

Trending Videos

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
भाजपा महिला मोर्चा ने मुखानी स्थित बैंक्वेट हॉल में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वालीं महिलाओं को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट और जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉल में मोटे अनाज से बने विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया। प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक बदलाव में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहां प्रदेश मंत्री विजयालक्ष्मी, जिला प्रभारी नवीन भट्ट, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक श्रुति तिवारी, जिपं अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, राशि जैन, आभा गोस्वामी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


15 महिलाओं को मिला मातृशक्ति सम्मान
राष्ट्रीय लोक मंच ने बियरशिवा स्कूल में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पंद्रह महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें प्रोफेसर कमला पंत, डॉक्टर भगवती पनेरू, हल्द्वानी बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष भगवती पलड़िया, राष्ट्रपति से सम्मानित सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक रंजना वालिया, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका त्रिपाठी, महनाज जहां, हेमलता जोशी, रितु होरा, रूबी भटनागर, बसंती बिष्ट, भावना बुधानी, निशा आर्य, संगीता टाकुली, किरण हेडिया शामिल रहीं। वहां कार्यक्रम संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट, योगिता बिष्ट, ज्योति परिहार, प्रियंका जोशी उपस्थित थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed