सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman dies in wildlife attack in Jyoli village

Uk: खुशियों की चौखट पर पसरा मौत का मातम...बेटी की शादी की तारीख तय होनी थी, महिला की मौत से सपने बिखरे

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 23 Apr 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार

ज्योली गांव में जंगल गई 50 वर्षीय हेमा पांडे की वन्यजीव के हमले में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटी की शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।

Woman dies in wildlife attack in Jyoli village
मां की मौत की खबर सुन रोती बिलखती बेटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल जिले के ज्योली में बुधवार को हुआ सूर्यास्त एक हंसते-खेलते परिवार के सुनहरे सपनों को भी अंधेरे में धकेल गया। सबसे ज्यादा कलेजा उस बेटी का फटा है जिसके हाथ जल्द पीले होने वाले थे। जिस घर से जल्द ही बेटी की डोली उठनी थी, वहां से बृहस्पतिवार को मां की अर्थी उठेगी। शादी की तारीख तय होने से पहले ही काल ने मां को छीन लिया। घटना के बाद बेटी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

Trending Videos


 

ज्योली गांव में बुधवार की घटना ने हर किसी को भीतर तक झकझोर दिया है। 50 वर्षीय हेमा पांडे रोज की तरह जंगल गई थीं लेकिन इस बार वह लौटकर नहीं आईं। परिजनों के मुताबिक, उनकी मां जंगल से लौटने से बेटी को फोन जरूर करती थी। इस बार फोन नहीं आया बल्कि मौत की खबर पहुंची। सबसे बड़ा सदमा बेटी को लगा जिसकी शादी तय हो चुकी थी। घर में शादियों की तैयारी चल रही थी लेकिन तारीख तय होने से पहले ही सब कुछ खत्म हो गया। बेटी की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो उठा। बेटे को भी पहले मां के घायल होने की सूचना देकर बुलाया गया था लेकिन जब वह पहुंचा तो सच्चाई ने उसे तोड़कर रख दिया। पति दयाकिशन इस घटना के बाद गुमसुम बैठे हैं। उनकी आंखों में टूटते परिवार और बिखरते सपनों का दर्द साफ है। महिला की मौत ने घर का आंगन सूना कर बेटी का सहारा छीन लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed