{"_id":"6a344753bbcb0e82c707d931","slug":"yoga-is-essential-for-physical-and-mental-health-nainital-news-c-418-1-shld1006-7732-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल की ओर से आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अविजित मेहता के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। योग के माध्यम से कैडेट्स को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग करने का आह्वान किया। साथ ही कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। आईएनएसएएस राइफल और अन्य हथियारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ड्रिल प्रशिक्षण के माध्यम से अनुशासन और सैन्य कौशल को मजबूत किया गया। एसडीआरएफ ने कैडेट्स को रैपलिंग और क्लाइंबिंग के व्यावहारिक गुर सिखाए। हवलदार दीपक रावत ने ड्रोन के उपयोग, संचालन और सर्विलांस संबंधी जानकारी दी। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस खड़का, सूबेदार मेजर चंचल सिंह, सूबेदार इंदर सिंह आदि रहे। संवाद