Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth arrested with 50 injections of drugs in haldwani

हल्द्वानी: नशे के 50 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 04 Nov 2026 11:23 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 04 Nov 2026 11:23 AM IST
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस ने गौलापार पार्किंग के पास देर रात नशे के 50 इंजेक्शन के साथ राजा उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने इंजेक्शन लाइन नंबर 17 निवासी शानू से मिलने की बात कही। 

विज्ञापन
Youth arrested with 50 injections of drugs in haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : हल्द्वानी: नशे के 50 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी ने शानू को बताया सप्लायर

विस्तार

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने नशे के 50 इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी तीन नवंबर की देर रात करीब 1:30 बजे गौलापार पार्किंग के पास की गई।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान बनभूलपुरा क्षेत्र निवासी राजा उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान जब पुलिस टीम गौलापार पार्किंग के पास पहुंची, तो आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उसके पास से नशे के 50 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये इंजेक्शन उसे लाइन नंबर 17 निवासी शानू नामक व्यक्ति ने बेचने के लिए दिए थे। आरोपी ने खुद को भी नशे का आदी बताया है।

विज्ञापन

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed