{"_id":"697fb81c962aea317f099096","slug":"youth-attacked-with-knives-fir-lodged-kitchha-news-c-242-1-shld1013-136581-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युवक पर चाकुओं से हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युवक पर चाकुओं से हमला, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। शनिवार रात पुराना अस्पताल रोड पर एक युवक को कुछ लोगों ने चाकुओं से वार किए। घायल युवक को डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया। कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रेनू पत्नी पंकज निवासी बड़ी टंकी पूजा डेरी के पास ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे उसका पुत्र प्रदीप कबीरा एक बैकरी से काम करके अपने घर की तरफ आ रहा था। पुराना अस्पताल के निकट ठेला लगाने वाले राकेश व उसके ठेले पर काम करने वाले लड़के बादल और उनके साथियों ने मिलकर मेरे प्रदीप कबीरा को घेर लिया और चाकुओं से 15-20 वार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रदीप को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। यहां से अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।
Trending Videos