सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A leopard was seen near the courtyard of the house and ran away after hearing the commotion.

Pauri News: घर के आंगन के पास दिखा गुलदार, हल्ला होने पर भागा

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 26 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
A leopard was seen near the courtyard of the house and ran away after hearing the commotion.
विज्ञापन
श्रीनगर। इडवालस्यूं पट्टी के गिरंगांव में सोमवार रात 10 बजे एक घर के आंगन से कुछ ही दूरी पर गुलदार दिखाई दिया जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए। परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया तो गुलदार भाग गया।
Trending Videos

गिरंगांव निवासी सुभाष मैठाणी ने बताया कि सोमवार रात उनकी पत्नी आंगन में चूल्हे पर खाना बना रही थीं। घर के चारों ओर लाइटें जल रही थीं। वह खाना खाने के लिए कमरे से बाहर निकलकर आंगन की ओर बढ़े तो देखा कुछ ही दूरी पर बैठा गुलदार गुर्राने लगा। यह देख परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। सभी ने शोर मचाया तो गुलदार वहां से भाग गया। सुभाष मैठाणी ने बताया कि यदि उस समय लाइट नहीं जल रही होती तो गुलदार हमला कर सकता था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की। वन विभाग के रेंजर नक्षत्र शाह ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा जा रहा है और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed