{"_id":"6a15a65a8e4bd741be04a8a6","slug":"candidates-photos-will-be-printed-on-ballot-papers-instead-of-election-symbols-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123019-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बैलेट पेपर पर चुनाव चिह्न की जगह होगी प्रत्याशियों की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बैलेट पेपर पर चुनाव चिह्न की जगह होगी प्रत्याशियों की फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 26 May 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर व्यापार मंडल के चुनाव में इस बार किया गया बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। व्यापार मंडल श्रीनगर के चुनाव के संबंध में चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। समिति के सदस्यों ने चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। कहा गया कि इस बार चुनाव प्रक्रिया में एक नया बदलाव किया गया है। बैलेट पेपर में चुनाव चिह्न के स्थान पर प्रत्याशी का फोटो प्रकाशित की जाएगी जिससे मतदाताओं को प्रत्याशी की पहचान करने में आसानी होगी।
बैठक में तय किया गया कि व्यापारियों की वोटर लिस्ट 28 मई को जारी की जाएगी। यदि किसी व्यापारी को वोटर लिस्ट पर आपत्ति हो या किसी कारणवश उसका नाम सूची में छूट गया हो तो वह 29 मई की शाम तक आपत्ति दर्ज करा सकेगा। इसी दिन छूटे हुए व्यापारी अपना नाम भी जुड़वा सकेंगे। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 30 और 31 मई को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 1 और 2 जून को प्रत्याशी नामांकनपत्र जमा करेंगे। 3 को नामांकनपत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। 12 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। बैठक में चुनाव अधिकारी दिनेश प्रसाद भट्ट सहित वासुदेव कंडारी, दिनेश पंवार, जगदीप रावत, आनंद भंडारी, देवेंद्रमणि मिश्रा और त्रिलोक सिंह रावत समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।