सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Condolences on the demise of senior journalist and social worker Satya Prasad Badola

Pauri News: वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी सत्य प्रसाद बडोला के निधन पर शोक

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 09 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Condolences on the demise of senior journalist and social worker Satya Prasad Badola
विज्ञापन
देवप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी सत्य प्रसाद बडोला के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया। सत्य प्रसाद बडोला लंबे समय तक कई समाचार पत्रों के संवाददाता रहे। पौड़ी जिले के ठठोली गांव निवासी बडोला करीब 55 वर्षों तक सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े रहे। उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय पत्रकार की भूमिका निभाने वाले बडोला की ओर से उत्तराखंड के कई धार्मिक, ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को प्रकाश में लाया गया। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण कार्य करवाए। श्री बदरीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन के अध्यक्ष श्रीकांत बडोला, चारधाम तीर्थपुरोहित संघ अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, नक्षत्र वेधशाला संस्था सहित पत्रकारों व समाज सेवियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed