सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The campaign to install smart meters has begun again.

Pauri News: फिर शुरू हुआ स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 09 Jun 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
The campaign to install smart meters has begun again.
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र में घर-घर स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का अभियान एक बार फिर शुरू हो गया है। विद्युत विभाग अब उन क्षेत्रों में भी स्मार्ट मीटर लगाएगा, जहां पहले किसी कारणवश यह कार्य अधूरा रह गया था। विद्युत विभाग के अवर अभियंता यतेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम पहले छूट गया था। अब विभाग ने दोबारा अभियान शुरू कर दिया है और जल्द ही सभी शेष उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नए बिजली कनेक्शनों में भी सीधे स्मार्ट मीटर ही लगाए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत की जानकारी आसानी से मिल सकेगी, जिससे वे जरूरत के अनुसार बिजली उपयोग पर नजर रख सकेंगे। अभियान को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed