{"_id":"6ab4fb573f45998f6308c704","slug":"another-chance-for-admission-to-vacant-seats-register-by-the-25th-shrinagar-news-c-53-1-sri1005-126672-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: रिक्त सीटों पर प्रवेश का एक और मौका, 25 तक करें पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: रिक्त सीटों पर प्रवेश का एक और मौका, 25 तक करें पंजीकरण
Thu, 24 Sep 2026 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 24 Sep 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए एक और मौका दिया है। विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी गुसाईं ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों तथा स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 23 सितंबर शाम छह बजे से 25 सितंबर सुबह 10 बजे तक समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा।
बीपीएड, बीएड, एलएलबी, बीए एलएलबी तथा एमपीएड, एमएड और एलएलएम पाठ्यक्रम इस प्रक्रिया से बाहर रखे गए हैं। वहीं बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी-यूजी 2026 में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर अलग पंजीकरण लिंक जारी किया गया है। डॉ. गुसाईं ने कहा कि 28 सितंबर प्रवेश की अंतिम तिथि होगी और निर्धारित शुल्क भी इसी तिथि तक जमा करना होगा।
-- -- -- -- -
15 अक्तूबर तक करें आवेदन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि ने पर्यावरण विज्ञान और एलीमेंट्री बुक-कीपिंग क्वालीफाइंग विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को परीक्षा का एक अंतिम अवसर दिया है। विवि परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि संबंधित छात्र विवि की वेबसाइट पर 15 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस विशेष ऑफलाइन परीक्षा के लिए पांच हजार रुपये शुल्क तय किया गया है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद छात्रों को कॉलेज से अग्रसारित कराकर इसकी हार्ड कॉपी 20 अक्तूबर तक विवि परीक्षा अनुभाग में जमा करनी होगी। संवाद