फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Provide all possible assistance to the weaker sections of society.

Pauri News: समाज के कमजोर वर्गों की हरसंभव सहायता करें

Thu, 24 Sep 2026 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 24 Sep 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
Provide all possible assistance to the weaker sections of society.
श्रीनगर। सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की आयोजित बैठक में सेवा ही संगठन और 'सेवा समर्पण' के मूलमंत्र को धरातल पर उतारने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी ने कहा कि अधिवक्ता समाज का प्रबुद्ध वर्ग है और सामाजिक उत्थान में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता है। सेवा पखवाड़े के माध्यम से अधिवक्ताओं को समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक पहुंचकर उनकी हरसंभव सहायता करनी चाहिए। जिला संयोजक अनूपश्री पांधरी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने का एक पुनीत माध्यम है। सह-संयोजक विकास पंत ने कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सुनीता भंडारी, कुलदीप दानू, नितेश भारती, सुरेंद्र सिंह रौथाण, प्रेरणा काला, गौरव उपाध्याय, ओम प्रकाश मैठानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed