{"_id":"69cfcb0eb735413b37031266","slug":"bailey-bridge-construction-in-sayanachatti-is-on-hold-potentially-causing-problems-during-the-pilgrimage-season-shrinagar-news-c-54-1-uki1010-119049-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: स्यानाचट्टी में बैली ब्रिज का निर्माण अधर में, यात्रा सीजन में आ सकती है दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: स्यानाचट्टी में बैली ब्रिज का निर्माण अधर में, यात्रा सीजन में आ सकती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी में आपदा से प्रभावित मोटर पुल के पास एहतियात के तौर पर बनाए जा रहे बैली ब्रिज का निर्माण कार्य पिछले दो सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। समय पर बैली ब्रिज का निर्माण न होने से यात्रा सीजन में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस पुल के न बनने से इस बार भी यात्री वाहनों को आपदा प्रभावित पुराने मोटर पुल से होकर ही जोखिम भरी आवाजाही करनी पड़ेगी।
बीते वर्ष आई आपदा के दौरान स्याना चट्टी में विशाल झील बन गई थी, जिससे एनएच का मोटर पुल कई दिनों तक जलमग्न रहा था। इसी खतरे को देखते हुए एनएच की ओर से वहां पर बैली ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू किया गया। करीब 45 मीटर लंबे इस बैली ब्रिज का निर्माण लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया है। वहां पर पुल के दोनों ओर बैली ब्रिज पिलर निर्माण के लिए गड्ढे तो खोद दिए गए हैं, लेकिन इसके बाद से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप है। 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को देखते हुए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय निवासी जयपाल सिंह रावत, बलदेव सिंह राणा आदि का कहना है कि निर्माण कार्य बंद होने से न केवल पुल का कार्य प्रभावित हुआ है, बल्कि नदी में जमा मलबे के उठान का कार्य भी बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि झील वाले स्थान से समय पर मलबा नहीं हटाया गया, तो आने वाली बरसात में स्याना चट्टी क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। एनएच के एई अंकित नौटियाल का कहना है कि कुछ दिनों तक ठेकेदार की मशीन खराबी के कारण थोड़ा समय लग गया था। अब मशीन मजदूर पहुंच गए हैं। जल्द ही तेजी के साथ कार्य को गति दी जाएगी।
Trending Videos