{"_id":"6a2a9a0506a2c90a7201379f","slug":"bodies-of-two-youths-from-up-who-drowned-in-the-ganga-recovered-identified-by-families-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123458-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गंगा में डूबे यूपी के दोनों युवाओं के शव मिले , परिजनों ने की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गंगा में डूबे यूपी के दोनों युवाओं के शव मिले , परिजनों ने की शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगा में डूबे यूपी के दोनों युवाओं के शव मिले , परिजनों ने की शिनाख्त
देवप्रयाग। देवप्रयाग और कौडियाला में कुछ दिन पहले गंगा में बहे दो युवकों के शव मिल गए हैं। घटना के बाद से एसडीआरएफ और पुलिस टीम लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार 6 व 7 जून को यह घटनाएं हुई थी।
पुलिस के अनुसार 6 जून को कौडियाला क्षेत्र में रिवेरा रेस्ट्रो के समीप एक व्यक्ति के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। डूबे हुए व्यक्ति की पहचान आशीष जैन (उम्र 40 वर्ष), निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। बृहस्पतिवार 11 जून को एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान शिवपुरी क्षेत्र से उक्त युवक का शव मिला। देवप्रयाग थाना कोतवाली प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि परिजनाें की ओर से शव की पहचान की गई। दूसरी ओर, 7 जून को देवप्रयाग संगम स्थित गंगा नदी में डूबे युवक रजत तोमर पुत्र देशपाल सिंह उम्र 20 निवासी बागपत (उत्तर प्रदेश) का शव भी बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ टीम व स्थानीय पुलिस को ब्यास घाट क्षेत्र से मिला। परिजनों से शव की पहचान की है। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।