{"_id":"6a33faa53e78688c0309db78","slug":"ambulance-rolls-away-driverless-three-vehicles-and-a-boundary-wall-damaged-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1039-123664-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बिना चालक दौड़ी एंबुलेंस, तीन वाहन और बाउंड्री क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बिना चालक दौड़ी एंबुलेंस, तीन वाहन और बाउंड्री क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
पुरानी मोर्चरी के पास हुआ हादसा, चालक के उतरते ही आगे बढ़ी एंबुलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय की पुरानी मोर्चरी के पास एक एंबुलेंस चालक के नीचे उतरने के बाद अचानक बिना चालक के ही आगे बढ़ गई। एंबुलेंस ने रास्ते में खड़े तीन वाहनों और एक मकान की बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में ने चालक और कई लोग चोटिल हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस एक मरीज को लेकर देहरादून जा रही थी। वाहन में मरीज के साथ उसके परिजन भी सवार थे। चालक किसी कार्य से कुछ देर के लिए एंबुलेंस से नीचे उतर गया। तभी एंबुलेंस अचानक आगे बढ़ने लगी। स्थिति को भांपते हुए चालक ने दौड़कर एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इस दौरान एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे बढ़ती रही और रास्ते में खड़े तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए एक मकान की बाउंड्री से जा टकराई। हादसे में एंबुलेंस में सवार लोगों तथा चालक को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे हैं। क्षति का आकलन किया जा रहा है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जियालगढ़ के पास पलटी कार, महिला घायल
श्रीनगर। कोतवाली थाना कीर्तिनगर क्षेत्र अंतर्गत जियालगढ़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर भिजवाया। कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि कार में एक ही परिवार के चार सदस्य सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन के पहियों के नीचे अचानक पत्थर आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। हादसे में रंजना वशिष्ठ (40) के सिर में सामान्य चोट आई है, कार में उनके पति अनुराग वशिष्ठ (42) तथा दोनों पुत्र अरुण वशिष्ठ (13) और इशांत वशिष्ठ (6) सवार थे। संवाद