सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   No trace of minor even after 13 days; locals stage protest and lay siege to police station

Pauri News: 13 दिन बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं, लोगों ने कोतवाली का घेराव कर किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
No trace of minor even after 13 days; locals stage protest and lay siege to police station
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर क्षेत्र से लापता नाबालिग किशोरी का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगने से वाल्मीकि समुदाय और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग श्रीनगर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाबालिग की शीघ्र ढूंढ-खोज की मांग उठाई।

श्रीनगर। नगर क्षेत्र से लापता नाबालिग किशोरी का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग श्रीनगर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाबालिग की शीघ्र ढूंढ-खोज की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 8 जून को नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन 13 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसे खोजने में सफल नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही नाबालिग का पता नहीं लगाया गया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कोतवाली परिसर में बैठकर नारेबाजी की और प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मामले में तेजी लाने और जल्द से जल्द नाबालिग का सुराग लगाने तथा नाबालिग के घर से तीन दिन बाद मिले सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग की जांच कराए जाने की मांग भी की। हालांकि, पुलिस के एक सप्ताह के भीतर मामले में प्रगति करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और वापस लौट गए। प्रदर्शन में व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी, वासुदेव कंडारी, लखपत भंडारी, जितेंद्र रावत, राजन, संजय, श्यामलाल, सचिन, पंकज, सौरभ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का पूरा प्रयास है कि नाबालिग का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed