{"_id":"6a3827b3e62b93b22e0ab522","slug":"garhwal-university-avoid-being-misled-regarding-affiliation-srinagar-shrinagar-news-c-5-1-drn1086-1001074-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि: संबद्धता के नाम पर गुमराह होने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि: संबद्धता के नाम पर गुमराह होने से बचें
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्धता (एफिलिएशन) के नाम पर कुछ संस्थानों द्वारा छात्रों को गुमराह किए जाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों से सतर्क रहने की अपील की है। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि छात्र किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले उसकी संबद्धता और वहां संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और निर्देशिका से अवश्य सत्यापित करें। रविवार को चौरास परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों, संस्थानों और उनमें संचालित पाठ्यक्रमों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अंतिम सप्ताह अथवा जुलाई के पहले सप्ताह में यूजीसी की टीम विश्वविद्यालय का दौरा कर ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रम की तैयारियों का आकलन कर सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद इसी वर्ष विश्वविद्यालय में ओडीएल कार्यक्रम भी शुरू कर दिया जाएगा। संवाद