सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Minister inaugurates and lays foundation stones for schemes.

Pauri News: मंत्री ने किया योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 21 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Minister inaugurates and lays foundation stones for schemes.
विज्ञापन
ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने की सिरतोली से ताराकुंड तक मोटर मार्ग विस्तार की मांग

उरेगी गांव में स्थापित निजी एथिक्स विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन
थलीसैंण। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को पाबौ और पैठाणी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सिरतोली से ताराकुंड तक मोटर मार्ग विस्तार व ताराकुंड मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग की।
मंत्री डॉ. रावत ने बूंगा-सिमल्थ मोटर मार्ग से प्राथमिक विद्यालय बूंगा तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में 34.74 लाख रुपये की लागत से निर्मित नव भवन का लोकार्पण किया। विकासखंड थलीसैंण के ग्राम पल्ली में लगभग 55.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मंत्री ने 7.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 6.40 किलोमीटर लंबे हिंवालीधार-सिरतोली मोटर मार्ग का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंत्री ने उरेगी गांव में स्थापित निजी एथिक्स विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। विधायक राजकुमार पोरी ने मोल्ठी, अयाल, उरेगी और विश्वविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क के शीघ्र डामरीकरण एवं सुधारीकरण का आश्वासन दिया। राधा स्वामी एजुकेशनल एंड वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर द्वारा संचालित विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं अध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed