सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers Upset Over Slow Pace of Hot-Mix Work

Pauri News: धीमी गति से हो रहे हॉटमिक्स कार्य पर ग्रामीणों में आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers Upset Over Slow Pace of Hot-Mix Work
विज्ञापन

कीर्तिनगर। विकास खंड के करीब 50 से अधिक गांवों और आधा दर्जन से अधिक संपर्क मार्गों को जोड़ने वाले डांग-धारी मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स कार्य की धीमी प्रगति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
ग्रामीण कुंदन सिंह, राजेंद्र सिंह और कलम सिंह ने बताया कि करीब छह माह पूर्व डांग-धारी मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स का कार्य शुरू किया गया था लेकिन पिछले तीन माह से काम पूरी तरह ठप पड़ा है। उनका आरोप है कि ठेकेदार ने उन हिस्सों पर हॉटमिक्स किया, जहां सड़क पहले से ही अच्छी स्थिति में थी, जबकि जर्जर और खस्ताहाल हिस्से आज भी मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार खोला से डुंगरीभेल तक का हिस्सा सबसे अधिक खतरनाक बना हुआ है, जहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। डांग से सेमा और छेड़ाधार से कीर्तिनगर तक कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही हॉटमिक्स कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू कराने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि डीजल और कोलतार आदि के मूल्यों में भारी वृद्धि होने से काम रूका था। अब बरसात के बाद शीघ्र ही हॉटमिक्स का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed