{"_id":"6a78647bccee424bc9046f4d","slug":"cabinet-minister-dr-dhan-singh-offered-prayers-to-kamleshwar-mahadev-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-125130-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने की कमलेश्वर महादेव की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने की कमलेश्वर महादेव की पूजा
Sun, 09 Aug 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 09 Aug 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
श्रीनगर। सावन मास के अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। महंत 108 आशुतोष पुरी ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। जलाभिषेक के बाद कैबिनेट मंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और उनकी प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद वह मंदिर में आयोजित शिवमहापुराण कथा स्थल पहुंचे और कथा व्यास जगन्नाथ डिमरी से आशीर्वाद लिया। डॉ. रावत ने भगवान कमलेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल और मीना गेरौला मौजूद रहे। संवाद