{"_id":"69f8ac47c17d66a1ed0703b0","slug":"cultural-programs-were-a-highlight-at-the-annual-function-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122391-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: वार्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: वार्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Mon, 04 May 2026 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 04 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, मेयर आरती भंडारी ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। मौके पर पुरातन छात्रों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोहा।मौके पर शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय में रिक्त पदों पर जल्द ही शिक्षिकाओं की 15 दिन के अंदर नियुक्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि अब तक जीजीआईसी श्रीनगर में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 23 लाख, भवन के लिए 25 लाख और पुस्तकालय के लिए 26 लाख रुपए दे चुके हैं। बतौर पुरातन छात्रा व विशिष्ट अतिथि पहुंची दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण साझा कर सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के द्वारा पढ़ाई के साथ ही विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। विशिष्ट अतिथि मेयर आरती भंडारी ने छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को सराहा। प्रधानाचार्य मीना गैरोला ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डाॅ. सरिता उनियाल ने किया।
विज्ञापन