{"_id":"6a41239fa59acafc73049b9d","slug":"18-month-old-child-dies-after-being-hit-by-a-truck-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-123912-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ट्रक की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ट्रक की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत
Sun, 28 Jun 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्यागांव के पास अचानक ट्रक के पीछे खिसकने से हुआ हादसा
हादसे के बाद सड़क पर पलटा गेहूं का ट्रक, पौन घंटे लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मुल्यागांव के पास रविवार को एक बाइक ट्रक की चपेट में आने से उसमें परिवार वालों के साथ सवार डेढ़ वर्ष की मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया जिससे हाईवे पर करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पानीपत से श्रीनगर की ओर आ रहा सीमेंट से लदा एक ट्रक मुल्यागांव के पास चढ़ाई चढ़ते समय अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा। ट्रक को पीछे आता देख उसके पीछे चल रहे गेहूं से भरे दूसरे ट्रक के चालक ने भी वाहन पीछे करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे से बाइक पर पत्नी और डेढ़ वर्षीय पुत्री नौनी के साथ आ रहे अंकित की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक सवार संभल नहीं सका और डेढ़ वर्ष की मासूम नौनी छिटककर ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया और ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह (29) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक सैनिक कालोनी वार्ड नंबर 11 पानीपत है जो बाइक से परिवार के साथ केदारनाथ जा रहे थे। बच्ची का शव बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।