{"_id":"6a4160f26299f6fbbf0299a7","slug":"everyone-should-make-an-effort-to-learn-the-sanskrit-language-secretary-pauri-news-c-51-1-pri1001-114886-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक व्यक्ति को संस्कृत भाषा सीखने का प्रयास करना चाहिए : सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक व्यक्ति को संस्कृत भाषा सीखने का प्रयास करना चाहिए : सचिव
Sun, 28 Jun 2026 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी।
संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने विकासखंड खिर्सू के आदर्श संस्कृत ग्राम गोदा का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया।
उन्होंने कहा कि संस्कृत देववाणी है और देवभूमि उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक को संस्कृत भाषा सीखने का प्रयास करना चाहिए। संस्कृत के अध्ययन से भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने के साथ-साथ बच्चों में संस्कृति, संस्कार और चरित्र का निर्माण होता है। कार्यक्रम में आदर्श संस्कृत ग्राम की अवधारणा, संस्थान द्वारा संचालित संस्कृत दिवस, संस्कृत सप्ताह, ब्लॉक से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं व सरकारी कार्यालयों में द्विभाषी नामपट्ट स्थापित करने जैसे प्रयासों की जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान बच्चों एवं महिलाओं ने संस्कृत में संवाद, संस्कृत गीत और सुभाषित प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्राम प्रधान सौरभ गोदियाल ने गांव के समग्र विकास से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इस मौके पर सहायक निदेशक मनोज कुमार सेमल्टी, नायब तहसीलदार सुदामा सिंह, शौर्य चक्र विजेता कैप्टन देवी प्रसाद गोदियाल, राजस्व निरीक्षक विजेंद्र सिंह आदि थे।
-