{"_id":"697619773f1d008a750ab14c","slug":"environmental-warriors-honored-at-rath-festival-emphasis-placed-on-conservation-pauri-news-c-51-1-pri1001-112990-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: राठ महोत्सव में पर्यावरण योद्धाओं का सम्मान, संरक्षण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: राठ महोत्सव में पर्यावरण योद्धाओं का सम्मान, संरक्षण पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 25 Jan 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
समलौंण आंदोलन के 25 वर्ष पूरे होने पर राठ महोत्सव हुआ आयोजित
पौड़ी। समलौंण आंदोलन को 25 वर्ष पूरे होने पर रविवार को राठ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
राठ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि समलौंण संस्था क्षेत्र में लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूक कर रही है। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त जगमोहन सिंह रावत ने राठ महोत्सव की रजत जयंती की सराहना की। मुख्य वक्ता मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर पवन पटवाल, शिक्षक अखिलेश जोशी, प्रकृति प्रेमी श्याम सिंह गुसाईं, डॉ. विजयकांत पुरोहित व वन क्षेत्राधिकारी बैजीलाल शाह को सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीमा देवी खंकरियाल, गीता देवी पोखरियाल को समलौंण राठ मातृशक्ति सम्मान दिया गया।
प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुनील कुमार गौड़, संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अनसूया प्रसाद सुंदरियाल, प्राचार्य डॉ. जितेंद्र नेगी को पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान गरीब एवं असहाय परिवारों को भरोसे संस्था के संस्थापक संतोष खंडूरी द्वारा 50 कंबल वितरित किए गए।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनोज रोथाण, उपाध्यक्ष मुकेश नौड़ियाल, कोषाध्यक्ष नथीराम नौड़ियाल, महोत्सव संयोजक मातबर सिंह बर्त्वाल, क्रांति वल्लभ नौटियाल, बिक्रम सिंह कंडवाल, जनार्दन चमोली आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X