{"_id":"69dce601bb20556f0f053beb","slug":"srinagar-councilor-highlights-lpg-shortage-pauri-news-c-51-1-pri1002-113928-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर के पार्षद ने एलपीजी गैस किल्लत बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर के पार्षद ने एलपीजी गैस किल्लत बताई
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 13 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं, विभागों को निस्तारण के दिए निर्देश
पौड़ी। जिला मुख्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोग 12 शिकायतों को लेकर पहुंचे। लोगों ने एलपीजी गैस किल्लत, आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियां व जंगली जानवरों से निजात की मांग उठाई।
सोमवार को सीडीओ गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने एक- एक कर सभी शिकायतों का सुना और निस्तारण किया। खिर्सू निवासी महादेव प्रसाद बहुगुणा व रुकम सिंह रावत ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर प्लांटों के भुगतान में विलंब की शिकायत की।
ऊर्जा निगम की ओर से पिछले लंबे समय से भुगतान नहीं हो पा रहा। श्रीनगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-40 के पार्षद संदीप रावत ने एलपीजी गैस आपूर्ति किल्लत से हो रही समस्याएं गिनवाईं। एकेश्वर ब्लॉक के मटियालना गांव निवासी वीरेंद्र बिडालिया ने बीते साल की बारिश व आपदा से घर के आंगन के पुश्ते क्षतिग्रस्त होने और भवन में दरारें आने की शिकायत दर्ज कराई।
ग्राम प्रधान रछुली नीलम देवी ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने, चरधार के ग्राम केसुंदर गांव निवासी राहुल देव ने जिला पंचायत की ओर से बनाई गई सड़क का मलबा आवासीय भवन के समीप डाले जाने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर डीडीओ मनविंदर कौर, ईई जल संस्थान प्रवीण सैनी, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, ईई एनएच राजबीर चौहान, डीईओ रणजीत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos