फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Foot march reaches Srinagar from Simli; AISA activists extend support.

Pauri News: सिमली से श्रीनगर पहुंची पदयात्रा, आइसा कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन

Wed, 14 Oct 2026 03:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 14 Oct 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
Foot march reaches Srinagar from Simli; AISA activists extend support.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। सिमली बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने व बेस अस्पताल का शासनादेश जारी करने की मांग के लिए सिमली से देहरादून के लिए चली पदयात्रा मंगलवार देर शाम श्रीनगर पहुंची। इस दौरान गोला पार्क में आइसा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया व उनकी मांग को समर्थन दिया।

बेस अस्पताल संघर्ष समिति सिमली-कर्णप्रयाग की ओर से निकाली गई पदयात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि सिमली अस्पताल को बेस अस्पताल बनाए जाने का शासनादेश अभी तक शासन से जारी नहीं हो पाया है। इस कारण वहां पर लोगों को उपचार की पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। आइसा छात्र संगठन से जुड़े छात्रों एवं महिला मंच की ओर से सरस्वती देवी ने समिति को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष से अधिक समय बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव चिंताजनक है। पदयात्रा में महेश प्रसाद डिमरी, देवेंद्र सिंह नेगी, भास्करानंद डिमरी, प्रकाश सेमवाल, सुरेंद्र बहुगुणा, जयदीप गैरोला, रविंद्र खंडूरी, पवन डिमरी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed