फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Monkey menace on the Bhagirathi-Alaknanda suspension bridge.

Pauri News: भागीरथी-अलकनंदा झूला पुल पर बंदरों की दहशत

Sun, 09 Aug 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 09 Aug 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Monkey menace on the Bhagirathi-Alaknanda suspension bridge.
देवप्रयाग। नगर में इन दिनों बंदरों की बढ़ती दहशत से आम जनता का जीना दूभर हो गया है। भागीरथी, अलकनंदा झूला पुल और श्री रघुनाथ मन्दिर की सीढ़ियों पर बंदरों का जमावड़ा लगा रहता है। यह बंदर आने-जाने वाले लोगों पर अचानक झपट रहे हैं। बंदर अक्सर स्कूली बच्चों के पीछे दौड़ पड़ते हैं। आए दिन बंदरों के काटने या हमले से कोई न कोई व्यक्ति घायल हो रहा है। स्थानीय व पूर्व वार्ड सदस्य विकास ध्यानी का कहना है वन विभाग को सूचित करने के बाद भी बंदरों को नहीं पकड़ा जा रहा है। वहीं रेंजर मदन रावत का कहना है कि नगरपालिका क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने का दायित्व नगरपालिका का है और यह कार्य वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे खुले इलाकों में बंदरों को उनकी टीम की ओर से कई बार पकड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed