फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mutual coordination is essential for improving the education system: Bisht

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आपसी समन्वय जरूरी: बिष्ट

Fri, 23 Oct 2026 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 23 Oct 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
Mutual coordination is essential for improving the education system: Bisht
फोटाे
विज्ञापन

पौड़ी। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने और अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक व अभिमुखीकरण कार्यशाला हुई। इसमें अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल प्रमेंद्र सिंह बिष्ट ने अधिकारियों से सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आपसी समन्वय को जरूरी बताया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नए बदलाव और चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित समीक्षा और आपसी समन्वय जरूरी है।कार्यशाला में वित्तीय प्रबंधन, एसएनए स्पर्श प्रणाली, आईएमएमएस पोर्टल, परख आदि की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालयों के निरीक्षण, पीएम पोषण योजना, निपुण भारत मिशन, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान नामांकन बढ़ाने और विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति में सुधार पर जोर दिया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में सहायक वित्त व लेखाधिकारी सुनीता सोलंकी, डायट प्राचार्य स्वराज तोमर, डायट से भारत भूषण परमार, डीईओ (प्राथमिक/माध्यमिक) अंशुल बिष्ट, बीईओ बीरोंखाल वर्षा भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed