{"_id":"6aeb396897cad26b4d0147f9","slug":"polytechnic-teachers-call-off-strike-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-128232-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पॉलिटेक्निक शिक्षकों ने स्थगित किया कार्यबहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पॉलिटेक्निक शिक्षकों ने स्थगित किया कार्यबहिष्कार
Wed, 04 Nov 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो
निदेशक प्राविधिक शिक्षा ने बुलाया वार्ता के लिए
श्रीनगर। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर चल रहा विरोध फिलहाल जारी रहेगा। हालांकि निदेशक प्राविधिक शिक्षा की ओर से वार्ता के लिए बुलाए जाने के बाद उत्तराखंड पॉलिटेक्निक शिक्षक संघ ने पांच नवंबर से प्रस्तावित विभागीय कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है। शिक्षक अब काली पट्टी बांधकर विरोध जताने के साथ नियमित रूप से शिक्षण और विभागीय कार्य करेंगे।
शिक्षक संघ की ओर से दो नवंबर से प्रदेश के 72 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संघ शिक्षकों पर लागू किए जा रहे नए एसीआर प्रारूप को वापस लेने, पूर्व के दो वर्षों की एसीआर दोबारा भरवाने का निर्णय निरस्त करने, पात्र शिक्षकों को समयबद्ध तरीके से एमएसीपी का लाभ देने आदि की मांग कर रहे हैं। मांगों के संबंध में संघ ने पांच नवंबर से विभागीय कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी थी। इसी बीच निदेशक प्राविधिक शिक्षा ने संघ की कार्यकारिणी को 21 नवंबर को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। वार्ता की पहल के बाद संघ ने फिलहाल कार्य बहिष्कार स्थगित करने का निर्णय लिया है। संघ का कहना है कि मांगों पर सकारात्मक और ठोस निर्णय होने तक काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहेगा। शिक्षक नियमित रूप से अपने शिक्षण एवं विभागीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।