फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Enraged by a leopard attack, people surrounded the DFO and held the SDO captive.

Pauri News: गुलदार के हमले से गुस्साए लाेगों ने डीएफओ को घेरा, एसडीओ को बंधक बनाया

Wed, 04 Nov 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 04 Nov 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Enraged by a leopard attack, people surrounded the DFO and held the SDO captive.
डीएफओ ने मांगों पर कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे खांड्यूसैंण में गुलदार के हमले में मासूम की मौत के बाद लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार शाम की घटना को लेकर बुधवार को भी लोगों ने आक्रोश जताया। उन्हाेंने डीएफओ का घेराव कर क्षेत्र को गुलदारों से मुक्त करने की मांग उठाई। आक्रोशित लोगों ने पौड़ी- देवप्रयाग राज्य राजमार्ग पर धरना देकर प्रदर्शन किया जिससे एसएच पर दोपहर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
बीते मंगलवार शाम करीब 6 बजे खांड्यूंसैंण कस्बे में घर के समीप खेल रही आरुषि (4) पर हमला कर उसे मार डाला था। बुधवार को डीएफओ महातिम यादव समेत जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचा तो उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने वन विभाग की एसडीओ को एक दुकान में बंद कर दिया। हालांकि करीब आधे घंटे बाद ही प्रदर्शनकारियों में से ही कुछ लोगों ने दुकान का शटर खोला दिया। वहीं डीएफओ ने बताया कि क्षेत्र में तीन शूटर तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही पिंजरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



घेराव किया जाना कांग्रेस का प्री प्लान था : विधायक
विधायक राजकुमार पोरी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि गुलदार की घटना के बाद उनका घेराव और वाहन पर लाठियां मारने की योजना कांग्रेस का प्री प्लान था। कहा कि कांग्रेस के पास कोई जमीनी मुद्दा नहीं है वह ऐसे मामलों में लोगों का ध्यान भटका रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सीधे लोगों को उकसाकर शोकाकुल माहौल का राजनीतिकरण कर दिया। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मैंने वन मंत्री को फोन किया और तत्काल गुलदार को शूट करने के आदेश जारी का अनुरोध किया लेकिन कांग्रेस ने उनकी बातों को नहीं सुना और सड़क पर आंदोलन शुरू कर दिया। उन्होंने मामले में डीएम व एसएसपी से वार्ता की है और ऐसे लोगाें को चिह्नित कर कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद मंगलवार देर शाम ही गुलदार को शूट करने के आदेश मिल गए थे। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि भी मुहैया करा दी है। क्षेत्र में तीन विभागीय शूटर और पिंजरे लगाए जा रहे हैं। - आयशा बिष्ट, एसडीओ, गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed