{"_id":"6a1ee614ecd1cfa47c0bb6ae","slug":"preparations-for-the-two-day-khairalinga-kauthik-are-in-full-swing-pauri-news-c-51-1-pri1001-114558-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दो दिवसीय खैरालिंग कौथिक की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दो दिवसीय खैरालिंग कौथिक की तैयारियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के मुंडेश्वर में आयोजित ऐतिहासिक दो दिवसीय खैरालिंग कौथिग की तैयारियां तेज हो गई है। छह व सात जून को आयोजित होने जा रहे कौथिग में प्रतिवर्ष आस्था व लोक संस्कृति का अद्भुत समागम देखने को मिलता है। समिति के अध्यक्ष व पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अनिल नेगी ने बताया कि मुंडेश्वर के खैरालिंग महादेव मंदिर परिसर में सदियों से खैरालिंग कौथिग का भव्य व दिव्य आयोजन होता है। मंदिर परिसर में ढोल-दमाऊं की थाप पर गांवों से यह ध्वजा आएगी। सात जून को स्थानीय कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष जसपाल नेगी, दिनेश असवाल, सचिव विवेक नेगी, आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- --
किसानों का वैज्ञानिक खेती की जानकारी
पौड़ी। कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से विशेष कार्यक्रम खेत बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को पंचायत भवन बाड़ागांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भरसार विवि से पहुंचे वैज्ञानिक प्रो. अशुभान सिंह ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरकों के उपयोग और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को भूमि की उर्वरता बनाए रखने और उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए। इस दौरान 50 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। संवाद
-- -- -- -- -- -
राहुल गांधी के कार्यक्रम को कंडोलिया मैदान हो रहा तैयार
पौड़ी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जिला मुख्यालय में पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कंडोलिया मैदान को कार्यक्रम के लिए तैयार किया जा रहा है। बारिश कार्यक्रम में खलल न डाले इसके लिए पार्टी की ओर से टेंसो स्ट्रक्चर वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश है। इससे पार्टी को आगामी चुनाव में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। संवाद कार्यक्रम में 2500 से अधिक पूर्व सैनिकों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है। राहुल गांधी 4 जून को दोपहर 1.45 से 2.45 बजे तक कंडोलिया मैदान में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे। संवाद