सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Message of Traditional Water Source Conservation Conveyed Through 'Jal Utsav

Pauri News: जल उत्सव मनाकर पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 17 Jun 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
Message of Traditional Water Source Conservation Conveyed Through 'Jal Utsav
विज्ञापन
पाबौ। विकासखंड के खुड्डेश्वर मैदान में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) की पहल पर एक दिवसीय जिला स्तरीय जल उत्सव -2026 आयोजित हुआ। उत्सव में पारंपरिक जलस्रोतों, नदियाें, गाड-गदेरे, नौले और धारे के संरक्षण पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बदलती जलवायु परिस्थितियों और बढ़ती जल आवश्यकताओं को देखते हुए जल स्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए सारा की भूमिका को अहम बताया। कहा कि राज्य के पारंपरिक जल स्रोत, नदियां, गाड-गदेरे, नौले और धारे राज्य की महत्वपूर्ण प्राकृतिक संपदा हैं। राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों, महिला समूहों और युवाओं की भागीदारी से इन प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. रावत ने खुड्डेश्वर मैदान के समीप पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। कहा कि स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। अधिक से अधिक पौधरोपण से ही जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं। उन्होंने लोगों से पौधरोपण करने व स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष रचना बुटोला, सीडीओ अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, डीडीओ मनविंदर कौर, उप निदेशक सारा अजय कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed