{"_id":"6a3293a5548d184e590c3a3f","slug":"water-bills-to-rise-from-june-water-rates-hiked-by-up-to-9-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123631-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जून से बढ़े हुए आएंगे पानी के बिल, जल दरों में 9% तक बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जून से बढ़े हुए आएंगे पानी के बिल, जल दरों में 9% तक बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सत्य प्रसाद मैठाणी
श्रीनगर। नगर क्षेत्र के पानी उपभोक्ताओं को जून में आने वाले बिल के साथ महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। अप्रैल से जल संस्थान की ओर से लागू की गई नई जल दरों का असर अब इस बार जारी होने वाले बिलों में दिखाई देगा। पानी के बिल दो माह के अंतराल पर जारी किए जाते हैं, इसलिए उपभोक्ताओं को इस बार पहले की तुलना में करीब 9 प्रतिशत तक अधिक शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दरों के अनुसार घरेलू और व्यावसायिक दोनों श्रेणी के उपभोक्ताओं के जल शुल्क में वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई दरों से शहर के हजारों परिवारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मासिक खर्च में इजाफा होगा। जल संस्थान के अनुसार श्रीनगर क्षेत्र में करीब सात हजार जल कनेक्शन हैं जिन पर नई दरें लागू होंगी। घरेलू उपभोक्ताओं को पहले 20 हजार लीटर पानी तक 209.10 रुपये प्रतिमाह भुगतान करना पड़ता था, जिसे अब बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया गया है। वहीं निर्धारित सीमा से अधिक पानी उपयोग करने पर पहले 16.56 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से शुल्क लिया जाता था, जो अब बढ़कर 18.56 रुपये प्रति हजार लीटर हो गया है। इसके अलावा मीटर किराया भी 20 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- --
व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर भी बढ़ा बोझ-- --
15 एमएम लाइन वाले व्यावसायिक उपभोक्ताओं को पहले 20 हजार लीटर पानी के लिए 1378 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। अब यह शुल्क बढ़कर 1534 रुपये हो गया है। वहीं अतिरिक्त जल उपभोग पर पहले 43.73 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से शुल्क लिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 46 रुपये प्रति हजार लीटर कर दिया गया है। इसमें मीटर किराया भी शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- --
शासन के निर्देशानुसार अप्रैल से नई जल दरें लागू कर दी गई हैं। दो माह की बिलिंग व्यवस्था होने के कारण जून में उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई दरों के अनुसार बिल प्राप्त होंगे।
अर्पित मित्तल, सहायक अभियंता, जल संस्थान श्रीनगर

व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर भी बढ़ा बोझ