सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bustle Returns to Srinagar Markets After Conclusion of Malmas

Pauri News: मलमास समाप्त होते ही श्रीनगर के बाजारों में लौटी रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 17 Jun 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Bustle Returns to Srinagar Markets After Conclusion of Malmas
विज्ञापन
- मांगलिक कार्य शुरू होने से बढ़ी खरीदारी, प्रमुख बाजारों और सब्जी मंडी में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

श्रीनगर। करीब एक माह तक चले मलमास के समाप्त होने के साथ ही श्रीनगर के बाजारों में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई है। मांगलिक कार्यों की शुरुआत होते ही लोग खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बुधवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, गोला बाजार, गणेश बाजार, काला रोड और सब्जी मंडी में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बनी रही। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग श्रीनगर पहुंचे और खरीदारी की। व्यापारी बिन्नू , परवेज, दीपक अग्रवाल, राजीव वर्मा और शार्दुल शाह ने बताया कि मलमास समाप्त होने के बाद बाजार में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक महीने तक मांगलिक कार्यों पर विराम रहने के कारण व्यापार भी प्रभावित रहा लेकिन अब शादियां, मुंडन, यज्ञोपवीत संस्कार और अन्य धार्मिक आयोजनों की तैयारियां शुरू होने से बाजार में रौनक लौट आई है। बाजार में लोग पूजन सामग्री, फर्नीचर, बर्तन, कपड़े, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करते नजर आए। वहीं सब्जी मंडी भी पूरे दिन ग्राहकों से गुलजार रही। लोग विभिन्न पारिवारिक आयोजनों के लिए सब्जियां और पूजा-पाठ के लिए फल खरीदते दिखाई दिए। व्यापारियों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में इसी तरह ग्राहकों की आवाजाही बनी रही तो लंबे समय से सुस्त पड़े व्यापार को नई गति मिलेगी। कुल मिलाकर मलमास की समाप्ति के साथ श्रीनगर का बाजार एक बार फिर रंगत में नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed