सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villages Bustling with Religious Events; Drinking Water Crisis Deepens Amidst Rising Crowds

Pauri News: धार्मिक आयोजनों से गुलजार हुए गांव, बढ़ी भीड़ के बीच गहराया पेयजल संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 17 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Villages Bustling with Religious Events; Drinking Water Crisis Deepens Amidst Rising Crowds
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल की मनियारस्यूं पट्टी के गांव इन दिनों सामूहिक ग्राम देवता पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों से गुलजार हैं लेकिन इस बीच प्रवासियों को पेयजल संकट कि चलते सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गढ़कोट, बुटली, धारी, थापला, डांगू, ओलना, कालेथ और पुंडोरी समेत कई गांवों में तीन से चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें शामिल होने के लिए दिल्ली, फरीदाबाद और अन्य शहरों से बड़ी संख्या में प्रवासी अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं। प्रवासियों के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ी है। लोग दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी स्थानीय दुकानों से कर रहे हैं जिससे छोटे व्यापारियों के कारोबार को बढ़ावा मिला है।वहीं बढ़ी आबादी के कारण पेयजल की मांग बढ़ने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुटली गांव के प्रवासी गौतम डांगी तथा ग्रामीण मातवर रावत और विमल कुकरेती ने बताया कि पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या बन गई है और कई बार लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।


सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान गांवों में सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक लोग मौजूद हैं लेकिन पेयजल व्यवस्था में कोई अतिरिक्त प्रबंध नहीं किए गए हैं। कई स्थानों पर लोगों को जल स्रोतों पर कतार लगानी पड़ रही है और दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जल संस्थान से अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौड़ी में भी परेशानी
जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित प्रेमनगर व बिचली राई में दो दिनों से पानी नहीं आने से लोग परेशान है। स्थानीय अनुराग नेगी, पूनम देवी और करन नेगी ने बताया कि इस क्षेत्र में नियमित रूप से पानी नहीं आ रहा है। इन दिनों शहरों से बड़ी संख्या में प्रवासी आए हुए हैं। ऐसे में पानी न आने से लोगों परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


- जिन क्षेत्रों में पानी नहीं आ रहा है। वहां पर पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
टीएस रावत, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed