सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Activists Engage in Tree Plantation and Cleanliness Drive

Pauri News: पौधरोपण व स्वच्छता अभियान में जुटे कार्यकर्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 17 Jun 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Activists Engage in Tree Plantation and Cleanliness Drive
विज्ञापन
- पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

श्रीनगर। भक्तियाना स्थित एनआईटी पार्क में बुधवार को पौधरोपण व स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया। अभियान का आयोजन 12 साल विश्वास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के तहत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आशा उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान को सफल बनाने में वन विभाग की टीम ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश नौटियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता दोनों समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सकता है। इस अवसर पर दिनेश उनियाल, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, प्रकाश सती, सुरेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed