फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Risk of oral cancer rising due to tobacco and gutkha.

Pauri News: तंबाकू और गुटखे से बढ़ रहा मुंह के कैंसर का खतरा

Wed, 14 Oct 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 14 Oct 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Risk of oral cancer rising due to tobacco and gutkha.
अस्पतालों में आ रहे हर वर्ष आ रहे कई मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। तंबाकू, गुटखा और बीड़ी-सिगरेट के सेवन से मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। राजकीय संयुक्त उपजिला अस्पताल में हर साल 5 से 6 जबकि बेस अस्पताल में 40 से 50 मरीज इसके इलाज के लिए पहुच रहे हैं जिनमें 35 से 60 वर्ष के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

राजकीय संयुक्त उपजिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. दिग्पाल दत्त का कहना है कि तंबाकू और गुटके के सेवन की आदत अक्सर युवावस्था में पड़ जाती है जबकि इसके गंभीर लक्षण कई साल बाद सामने आ सकते हैं। मुंह के अंदर सफेद चकत्ते बनने की स्थिति को ल्यूकोप्लेकिया कहा जाता है। ऐसे चकत्ते सामान्य रूप से रगड़ने से साफ नहीं होते। यह स्थिति कुछ मामलों में कैंसर का खतरा बढ़ा सकती है, इसलिए इसकी जांच जरूरी है। मुंह कम खुलना और 2-3 हफ्ते से अधिक समय तक छाले या घाव बने रहना कैंसर के खतरे की घंटी हैं। वहीं बेस अस्पताल के सीनियर रेजिडेंट (ईएनटी) डॉ. शुभम वर्मा ने बताया कि यहां आने वाले अधिकांश मरीजों का इलाज छोटी सर्जरी से सफल हो जाता है। वर्तमान में चार मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है और दो की बायोप्सी बेस अस्पताल में ही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed