फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Only one student each in 58 primary schools of the district.

Pauri News: जिले के 58 प्राथमिक स्कूलों में सिर्फ एक-एक छात्र

Wed, 14 Oct 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 14 Oct 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Only one student each in 58 primary schools of the district.
71 फीसदी में महज एक से दस विद्यार्थी
विज्ञापन

कल्जीखाल में सबसे ज्यादा आठ स्कूलों में एक-एक छात्र
यमकेश्वर, नैनीडांडा व दुगड्डा के छह-छह स्कूल शामिल
पौड़ी। प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था के सामने हर साल छात्र संख्या का संकट गहराता जा रहा है। छात्र संख्या की यही स्थिति रही तो जल्द इन विद्यालयों में भी ताले लटकने की आशंका है। जिले के 15 विकासखंडों के 58 प्राथमिक विद्यालयों में केवल एक-एक छात्र ही पढ़ रहे हैं। ऐसे विद्यालय सर्वाधिक विकासखंड कल्जीखाल में हैं जहां आठ स्कूलों में केवल एक-एक छात्र ही पढ़ रहा है।
संसाधन विहीन सरकारी स्कूलों में अभिभावक बच्चों को पढ़ाने से बच रहे हैं। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट से कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। जिले के सभी 15 विकासखंडों में सरकारी प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या का ग्राफ चिंताजनक है।
विज्ञापन

छात्र संख्या के मामले में प्राथमिक स्कूलों की हालत इतनी खराब है कि जिले के करीब 71.16 फीसदी स्कूलों में महज एक से दस छात्र ही अध्ययनरत हैं। वर्तमान में जिले में 1297 प्राथमिक स्कूल हैं, जिनमें 923 स्कूलों में महज एक से दस छात्र पर पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सटे छह प्राथमिक स्कूल भी इस सूची में शामिल हैं। जिनमें प्रावि राधाबल्लभपुरम, कलडुंग, मोल्ठी, कड़ाकोट, बौंसरी और धनाऊ में एक -एक छात्र ही पढ़ रहे हैं। विकासखंड थलीसैंण ही एकलौता ब्लॉक बचा है, जहां 135 स्कूलों में से केवल प्रावि डांग में ही एक छात्र है। इस मामले में विकासखंड कल्जीखाल में सर्वाधिक स्कूल सूची में दर्ज हैं, जहां आठ स्कूलों में एक - एक छात्र पढ़ रहे हैं। इनमें प्रावि महड़, बेड़पानी, सूला, साकनी बड़ी, दिउसी, तोली, कोली और पीपलीपानी शामिल हैं।


- सिर्फ एक छात्र वाले 58 स्कूल (ब्लॉकवार)विकासखंड कल्जीखाल में 8, यमकेश्वर, दुगड्डा व नैनीडांडा में 6-6, पौड़ी व रिखणीखाल में 5-5, द्वारीखाल व जयहरीखाल में 4-4, एकेश्वर, पाबौ और पोखड़ा में 3 -3, कोट व खिर्सू में 2-2 जबकि
थलीसैंण में एक विद्यालय शामिल है।

-एक से दस छात्रों वाले स्कूल (ब्लॉकवार)
एकेश्वर में 63, यमकेश्वर, द्वारीखाल, कल्जीखाल व रिखणीखाल में 72-72 स्कूलों में केवल एक से दस छात्र संख्या रह गई है। जबकि बीरोंखाल में 78, कोट में 50, खिर्सू में 47, थलीसैंण में 54, पाबौ में 59, पोखड़ा में 38, पौड़ी में 52, दुगड्डा में 65, जयहरीखाल में 54 और नैनीडांडा ब्लॉक में 75 विद्यालय शामिल हैं।



- 1297 स्कूलों में 12,370 छात्र अध्ययनरत
विभाग के मुताबिक जिले में वर्तमान में 1297 स्कूलों में 12,370 है। जिसमें थलीसैंण के 135 स्कूलों में सर्वाधिक 2349 छात्र और दुगड्डा के 112 स्कूलों में 1955 छात्र अध्ययनरत हैं। जबकि पोखड़ा ब्लॉक के 47 स्कूलों में सबसे कम 351 और एकेश्वर के 70 स्कूलों में महज 392 छात्र ही पढ़ रहे हैं।



- ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन के चलते छात्र संख्या कम हो रही है। हालांकि छात्र संख्या सुधार के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियाें को भी स्कूलों का नियमित भ्रमण कर छात्र संख्या सुधारने को कहा गया है। - अंशुल बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि) पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed