{"_id":"6a7c5c960a3a6ba03e041667","slug":"students-and-researchers-will-get-e-mail-ids-on-the-university-domain-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-125232-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छात्रों और शोधार्थियों को मिलेगी विवि डोमेन पर ई-मेल आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छात्रों और शोधार्थियों को मिलेगी विवि डोमेन पर ई-मेल आईडी
Wed, 12 Aug 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबीजीयू : 2022 से 2025 बैच के छात्रों के लिए उपलब्ध है यह सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि बिड़ला, पौड़ी और टिहरी कैंपस में अध्ययनरत छात्रों और शोधार्थियों के लिए विश्वविद्यालय के डोमेन पर ई-मेल आईडी उपलब्ध कराई गई है। विवि डीन छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं ने बताया कि तीनों परिसरों में अध्ययनरत वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 बैच के छात्रों तथा 2021 से 2024 बैच के शोधार्थियों को यह सुविधा दी गई है।
प्रत्येक ई-मेल आईडी में 500 एमबी स्टोरेज की सुविधा होगी। ई-मेल आईडी छात्र के नाम और विश्वविद्यालय रोल नंबर के निर्धारित प्रारूप में बनाई गई है। छात्र जीमेल से अपने खाते में लॉगिन कर सकेंगे। पहली बार लॉगिन के लिए विवि नामांकन संख्या को कैपिटल अक्षरों में पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल करना होगा। विवि ने छात्रों को पहली बार लॉगिन के बाद पासवर्ड बदलने और अपनी लॉगिन जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने के निर्देश दिए हैं। ई-मेल खाते के डेटा और स्टोरेज की जिम्मेदारी संबंधित छात्र की होगी। विवि ने स्पष्ट किया है कि किसी शैक्षणिक वर्ष में पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों की ई-मेल आईडी उसी वर्ष 31 अक्तूबर को बंद कर डिलीट कर दी जाएगी। इसके लिए अलग से कोई सूचना नहीं दी जाएगी।