{"_id":"6ae3255c666da429900a6d6e","slug":"the-incomplete-construction-of-amdhar-dharigaon-road-will-be-completed-soon-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127993-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अमधार-धरीगांव सड़क का अधूरा निर्माण जल्द होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अमधार-धरीगांव सड़क का अधूरा निर्माण जल्द होगा पूरा
विज्ञापन
श्रीनगर। खंडाह-बछेली-अमधार-धरीगांव सड़क का अधूरा निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। करीब छह किमी लंबी इस सड़क पर अमधार से धरीगांव के बीच करीब 500 मीटर हिस्सा अभी निर्माण की बाट जोह रहा है। अब लोनिवि ने इसके निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। विभाग को नवंबर तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने से धरीगांव, ढिकालगांव और आसपास के ग्रामीणों को खंडाह अथवा पौड़ी जाने के लिए श्रीनगर या सुमाड़ी होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। संपर्क सड़क का निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी भी तय नहीं करनी पड़ेगी। सड़क निर्माण से बछेली, अमधार, धरीगांव और आसपास के गांवों को आवागमन की और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि छूटे हुए करीब 500 मीटर हिस्से के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। नवंबर द्वितीय सप्ताह तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
-- --
खस्ताहाल सड़क से परेशान छात्र, सुधारीकरण की मांग
श्रीनगर। नगर के घसिया महादेव से चौरास पुल तक सड़क की खस्ताहाल स्थिति को ठीक करने की मांग विवि छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से की है। उन्होंने कहा कि तीव्र ढलान वाले इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं, जिससे आवागमन जोखिमभरा होने के साथ ही छात्रों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा इस मार्ग से गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में पढ़ने वाले छात्र, शिक्षक व कर्मचारी सहित चौरास क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में आवाजाही करते हैं, मार्ग की स्थिति ठीक न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इसी मुद्दे पर लोनिवि अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते हुए उन्होंने खस्ताहाल सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।