फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Adi Kailash Yatra route closed after heavy rain

UK: आदि कैलाश यात्रा मार्ग बंद, व्यास घाटी का कटा संपर्क; 23 ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही ठप होने से दिक्कत

Tue, 18 Aug 2026 08:42 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Tue, 18 Aug 2026 08:42 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले में मानसूनी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। धारचूला-तवाघाट, सोबला-दर-तिदांग और थल-मुनस्यारी हाईवे मलबा व बोल्डर गिरने से आठ घंटे बंद रहे। वहीं, आदि कैलाश, मानसरोवर और चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-गुंजी मार्ग अभी भी बंद है।

विज्ञापन
Adi Kailash Yatra route closed after heavy rain
बंगापानी-मदरमा सड़क पर गिरे बोल्डर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में मानसूनी बारिश ने आफत फैलाई है। बारिश के बाद चीन सीमा को जोड़ने वाले धारचूला-तवाघाट, सोबला-दर-तिदांग और थल-मुनस्यारी हाईवे मलबा और बोल्डर गिरने से आठ घंटे तक बंद रहे। आदि कैलाश, मानसरोवर के साथ ही चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-गुंजी मार्ग पर आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में व्यास घाटी के गुंजी, छियालेख, नजंग, बूंदी, गर्बांग आदि गांवों का संपर्क पूरी तरह कटा है। वहीं 23 ग्रामीण सड़कों पर भी आवाजाही ठप होने से बड़ी आबादी दुश्वारियां झेलने के लिए मजबूर है।

विज्ञापन

धारचूला-तवाघाट और सोबला-दर-तिदांग हाईवे पर आवाजाही शुरू होने से दारमा घाटी के लोगों को राहत मिली। तवाघाट-गुंजी सड़क मलघाट, कूलागाड़ में भारी मात्रा में बोल्डर गिरने से बंद है इससे दोनों तरफ सैकड़ों वाहन और यात्री फंसे हैं। व्यास घाटी में आयोजित होने वाले मेले में जाने वाले लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण सड़कों के बंद होने से हो रही है।

विज्ञापन

जिले में 23 ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही ठप है इससे 25 हजार से अधिक की आबादी को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। होकरा-नामिक सड़क के बंद होने से क्षेत्र के गांवों में राशन, फल, सब्जी सहित अन्य सामान की आपूर्ति नहीं हो रही है। नामिक के प्रधान सुरेश राम ने बताया कि स्थानीय दुकानों में सामान खत्म हो गया है। ऐसे में ग्रामीण पैदल सफर कर नाचनी बाजार पहुंच रहे हैं और पीठ पर सामान ढोकर घर पहुंचाने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते सोमवार गांव की दुर्गा देवी की तबीयत बिगड़ गई थी। सड़क बंद होने से उन्हें हाथ पकड़कर कुणा रौली नाला पार कराया। तब जाकर उन्हें तीन किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि जल्द सड़क नहीं खुली तो दिक्कत और बढ़ेगी।

नापड़ के प्रधान दीपक चुफाल ने बताया कि नामिक, नापड़ सहित आसपास के गांवों में कई गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड होने हैं। सड़क बंद होने से वे जांच के लिए अस्पताल नहीं जा पा रही हैं। आपदाकाल से पहले बंद सड़कों को जल्द खोलने के दावे किए गए थे जो हवाई साबित हुए हैं।

खेतों में सड़ रही है सब्जी
बंगापानी में आलम-दारमा और मवानी दवानी-मदरमा सड़क बंद होने से ग्रामीण गांवों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। मदरमा के दुर्गा सिंह, दारमा के चंद्र सिंह धामी, चंचल सिंह धामी ने बताया कि बैंगन, शिमला मिर्च की पैदावार खूब हुई है। सड़क बंद होने से इन सब्जियों को बंगापानी, मदकोट बाजार नहीं पहुंचा पा रहे हैं और ये खेतों में सड़ रही है। सभी ग्रामीणों को इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है। मदरमा की प्रधान भावना देवी ने जल्द सड़कों को खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से किसान दूध सहित अन्य उत्पादों को बाजार नहीं पहुंचा पा रहे हैं और उनके लिए राशन सहित अन्य सामग्री का बंदोबस्त करना भी मुश्किल हो रहा है। संवाद

ये ग्रामीण सड़कें हैं बंद
सेराघाट-दानीबगड़, नैनीपातल-मड़मानले, ड्योड़ा-बारमौ, शहीद होशियार सिंह मार्ग, जौलजीबी-झूलाघाट, पिथौरागढ़-बड़ाबे, कनालीछीना-पीपली, मड़मानले-धुर्चू, सोबला-उमचिया, होकरा-नामिक, ऐलागाड़-जुम्मा, घट्टाबगड़-तांगुल, नाचनी-भैंसकोट, धापा बैंड-बुईं पातों, डीडीहाट-आदिचौरा, मदकोट-दारमा, बांसबगड़-धामीगांव, बांसबगड़-कोटा, छेड़ाआगर, पांगल-जयकोट, डीडीहाट-हुनेरा, पांखू चौंसाल-नौलड़ा, देवीसूना-गराली।

 

जिले में बारिश का आंकड़ा(एमएम में)

पिथौरागढ़ 8.20

बेरीनाग 15.40

मुनस्यारी 37.4

बंगापानी 84.0

गणाई गंगोली 10.0

देवलथल 65.0

गंगोलीहाट 7.00

डीडीहाट 52.4

धारचूला 41.2

कनालीछीना 28.9

तेजम 95.0

थल 15.00

 

बंद सड़कों को खोलने के जेसीबी लगाई गईं हैं। सड़कों को जल्द खोलने के प्रयास हो रहे हैं। -भूपेंद्र महर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed