{"_id":"6a83f4ab4094f270b806780f","slug":"uncontrolled-alto-falls-into-ditch-in-mukteshwar-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Accident: मुक्तेश्वर में अनियंत्रित ऑल्टो खाई में जा गिरी, दो युवक घायल; स्थानीय लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Accident: मुक्तेश्वर में अनियंत्रित ऑल्टो खाई में जा गिरी, दो युवक घायल; स्थानीय लोगों ने बचाया
Tue, 18 Aug 2026 11:29 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:29 AM IST
सार
मुक्तेश्वर के रामगढ़ ब्लॉक स्थित नथुवाखान में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मुक्तेश्वर में अनियंत्रित ऑल्टो खाई में जा गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तेश्वर के रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान में मंगलवार की सुबह 9.30 बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मल्ला रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
रामगढ़ सीएचसी के डॉ प्रदीप पांडे ने बताया कि हादसे में कोमल आर्या (17) पुत्री दिनेश चंद्र निवासी नथुवाखान और राजेंद्र प्रसाद (45) पुत्र जगत राम निवासी नथुवाखान घायल हुए थे। उन्होंने बताया कि कोमल के सिर में गहरी चोट होने और राजेंद्र प्रसाद के पूरे शरीर में चोट होने के चलते दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया है।
विज्ञापन