फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two youths brandishing weapons at the August 15 rally were arrested together inr udrapur

Rudrapur: 15 अगस्त को हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त; रामपुर भागने की थी योजना

Tue, 18 Aug 2026 11:09 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Tue, 18 Aug 2026 11:09 AM IST
सार

रुद्रपुर में 15 अगस्त को हथियारों के साथ रैली निकालकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two youths brandishing weapons at the August 15 rally were arrested together inr udrapur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

15 अगस्त को रुद्रपुर शहर में हथियारों के साथ रैली निकालकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि रैली में शामिल कुछ युवक ब्लॉक रोड की ओर हथियार लेकर मौजूद हैं।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने सखीवन स्टॉप सेंटर मोड़ के पास घेराबंदी कर करन साहनी (21) निवासी भूरारानी और गोविंदा गुप्ता (19) निवासी सुभाष कॉलोनी, हाल पालम ग्रीन को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के कब्जे से एक-एक गंडासा बरामद हुआ। सीओ विभव सैनी ने बताया कि दोनों रामपुर की ओर भागने की योजना बना रहे थे। मौके से तीन वाहन भी मिले, जिनमें से एक बाइक और स्कूटी छोड़कर अन्य युवक फरार हो गए। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed