Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress protest in Munsiyari Pithoragarh

मुनस्यारी: कांग्रेस ने सीएम का पुतला जलाया, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर जताया विरोध

Thu, 19 Nov 2026 05:22 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Thu, 19 Nov 2026 05:22 PM IST
सार

जौलजीबी मेले प्रकरण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने मुनस्यारी में सीएम का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में गिरफ्तारियां हुई हैं और सीएम धामी विपक्ष व जनता का विरोध नहीं सहन करना चाहते।

विज्ञापन
Congress protest in Munsiyari Pithoragarh
congress flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

जौलजीबी मेले प्रकरण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने पर पार्टी में सीएम और सरकार के खिलाफ आक्रोश है। कांग्रेस ने नगर में सीएम का पुतला जलाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्ता के दबाव में यह सब हुआ है। सीएम धामी नहीं चाहते कि ना तो विपक्ष और न ही आम जनता उनके और उनकी सरकार का विरोध करे।

 

महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष बीना बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के मदकोट तिराहे पर प्रदर्शन कर सीएम धामी का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर सीएम ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए क्षेत्रीय विधायक को अपमानित करने का काम किया। सत्ता और सीएम के दबाव में आकर पुलिस ने विधायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसी दबाव में कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इससे साफ है कि सीएम को अपने और अपनी सरकार के खिलाफ किसी का विरोध पसंद नहीं है। यह दमनकारी नीति अपनाकर सत्ता चलाना चाहते हैं जबकि स्वस्थ लोकतंत्र में हर किसी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस जनविरोधी सरकार को इस बार सत्ता से बाहर होना होगा। पुतला जलाने वालों में जिला उपाध्यक्ष सुंदर जौहरी, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंकर धर्मशक्तू, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्र गोस्वामी, पूर्व ग्राम प्रधान जगदंबा, देवेंद्र चुलकोटिया, प्रेम राम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed