{"_id":"69c18257686bcf172e0a4043","slug":"crowd-of-patients-in-the-district-hospital-experts-sent-to-the-camp-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139742-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, शिविर में भेज दिए विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, शिविर में भेज दिए विशेषज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरकारी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सीमांत जिले के लोगों के हितों को किस कदर अनदेखा किया जा रहा है नगर के रामलीला मैदान में लगा स्वास्थ्य शिविर इसका प्रमाण है। जिला अस्पताल से सिर्फ 200 मीटर दूर लगे शिविर में विशेषज्ञों की ड्यूटी लगा दी गई। ऐसे में जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा।
सरकार के चार साल कार्यक्रम के तहत रामलीला मैदान में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिला अस्पताल से फिजिशियन, ईएनटी सर्जन, आर्थो सर्जन, नेत्र सर्जन जैसे महत्वपूर्ण विशेषज्ञों को शिविर में भेज दिया गया। दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ रही।
विशेषज्ञों की कमी से मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। एकमात्र ईएनटी सर्जन के शिविर में जाने से मरीजों को इलाज ही नहीं मिला। ऐसे में मरीज निजी अस्पतालों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हुए। मरीजों ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर लगाने से यहां के लोगों को इसका लाभ मिलता। जिला अस्पताल के पास ही शिविर लगाना समझ से परे है।
केस एक
पीपली क्षेत्र की कौशल्या देवी ने बताया कि गले की दिक्कत से जूझते हुए अस्पताल पहुंची। विशेषज्ञ के शिविर में जाने से निजी अस्पताल जाकर इलाज कराना पड़ा।
- केस दो
मुवानी क्षेत्र के कैलाश कुमार ने बताया कि पैर में दिक्कत के चलते वह इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे। एक आर्थो सर्जन शिविर में गए थे। यहां मौजूद एकमात्र विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रहने से उन्हें निजी अस्पताल जाना पड़ा।
कोट
- कुछ विशेषज्ञ शिविर में भेजे गए। संबंधित मरीजों को शिविर में भेजा गया। अन्य चिकित्सकों ने भी मरीजों की जांच और इलाज किया। डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल
Trending Videos