{"_id":"6a40052a62dadde5fb06e7fc","slug":"demand-for-air-ambulance-service-in-munsiyari-during-the-monsoon-season-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-143547-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मानसूनकाल में मुनस्यारी में एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मानसूनकाल में मुनस्यारी में एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग
Sat, 27 Jun 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी (पिथौरागढ़)। मानसूनकाल में क्षेत्र में एयर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने, सड़क और संचार व्यवस्था को बेहतर करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम डॉ. ललित मोहन तिवारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
शनिवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मुनस्यारी विकासखंड आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। मानसून के दौरान यहां आपदा की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में आपात स्थिति में हेली या एयर एंबुलेंस सेवा लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से संचार सेवाएं बदहाल हैं। मानसून से पहले संचार व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण की जरूरत है। उन्होंने बोना के आपदा प्रभावित मंघाराम को मुआवजा देने और विस्थापन की कार्रवाई करने की भी मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में अभिजीत सिंह तिवारी, लक्ष्मण विश्वकर्मा, मनोज कुमार, किशोर सिंह, सोनू खत्री, हरीश सिंह, लक्ष्मण भंडारी, मुकेश सिंह, बलवंत सिंह और संदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।