{"_id":"6a4156d03707702406066731","slug":"cm-dhami-to-launch-mri-service-today-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-141005-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीएम धामी आज करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीएम धामी आज करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ
Sun, 28 Jun 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 29 जून को एक दिवसीय भ्रमण पर चंपावत पहुंचेंगे। इस दौरान वह जिले को स्वास्थ्य, पर्यटन और विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री एमआरआई मशीन का लोकार्पण करने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9:15 बजे हेलिकॉप्टर से एसएसबी हेलीपैड चंपावत पहुंचेंगे। इसके बाद वह 9:30 बजे जिला अस्पताल में स्थापित एमआरआई सेंटर पहुंचेंगे। वहां वह एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह बस अड्डा पहुंचेंगे, जहां वह जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सिटी सेंटर का भूमि पूजन और कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे बस अड्डा चंपावत से एसएसबी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह सुबह 11:40 बजे हेलिकॉप्टर से अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की हैं। इस दौरान एसपी रेखा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।