{"_id":"69c2cd8ba4926302120d55d1","slug":"diploma-engineers-strike-work-affected-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139776-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल, कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल, कामकाज प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डिप्लोमा इंजीनियर अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे, जिससे सरकारी विभागों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग और लघु ढाल सहित विभिन्न विभागों के इंजीनियरों ने संघ भवन में धरना दिया। उनकी प्रमुख मांगों में पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, स्थानांतरण, ग्रेड पे में सुधार और जल संस्थान व निगम का एकीकरण और राजकीयकरण शामिल हैं। इंजीनियरों का कहना है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने पूर्व में इन मांगों पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने से उन्हें मजबूरन कार्य बहिष्कार करना पड़ा है। इस हड़ताल से सड़कों पर सुरक्षात्मक कार्य और अन्य निर्माण कार्य अटक गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष प्रदीप नेगी, शाखा अध्यक्ष मनीष पंत, सचिव मनोज उपाध्याय, ऋषभ शाह, गुंजन, मंगला, संजय वर्मा, महिमा पंगरिया, दिनेश जोशी, विनीता परिहार आदि मौजूद थे।
Trending Videos